BJP विधायक का विवादित बयान- अब कोई भी कश्मीर की गोरी-गोरी लड़कियों से कर सकता है शादी...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP विधायक का विवादित बयान- अब कोई भी कश्मीर की गोरी-गोरी लड़कियों से कर सकता है शादी...

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक विक्रम सैनी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने आर्टिकल 370 पर मोदी सरकार के फैसल


BJP विधायक का विवादित बयान- अब कोई भी कश्मीर की गोरी-गोरी लड़कियों से कर सकता है शादी...
अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक विक्रम सैनी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने आर्टिकल 370 पर मोदी सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए विवादित बयान दिया।

भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि देश के मुसलमानों को खुश होना चाहिए कि वे अब बिना किसी डर के ‘गोरी’ कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के कुंवारे नेता भी अब कश्मीर जाकर वहां प्लॉट खरीद सकते हैं और शादी कर सकते हैं। विक्रम सैनी के इस बयान का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में विक्रम सिंह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं और जो कुंवारे हैं, उनकी शादी वहीं करवा देंगे, कोई दिक्कत नहीं है। क्या दिक्कत है? पहले वहां महिलाओं पर कितना अत्याचार था। वहां की लड़की अगर किसी उत्तर प्रदेश के छोरे से शादी कर ले तो उसकी नागरिकता खत्म।

भारत की नागरिकता अलग और कश्मीर की नागरिकता अलग यानी के एक देश दो विधान कैसे होना चाहिए, अब ऐसा नहीं होगा। और जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं यहां पर, उनको खुशी मनानी चाहिए… शादी वहां करो ना… कश्मीरी गोरी लड़की से। खुशी मनानी चाहिए। पूरे, चाहे हिंदू, मुसलमान कोई भी हो। ये पूरे देश के लिए उत्सव का विषय है।