CM खट्टर के विवादित बोल -अब हम भी ला सकते हैं कश्मीरी बहू...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

CM खट्टर के विवादित बोल -अब हम भी ला सकते हैं कश्मीरी बहू...

जम्मू कश्मीर से भारतीय सरकार ने आर्टिकस 370 हटा दिया है। साथ ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया है। घाटी से 370 के हटने के बाद अभी भी तनाव का महौल है। कश्मीर शहर में इंटरनेट की सेवा बंद है। इस बीच बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री


CM खट्टर के विवादित बोल -अब हम भी ला सकते हैं कश्मीरी बहू...
जम्मू कश्मीर से भारतीय सरकार ने आर्टिकस 370 हटा दिया है। साथ ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया है। घाटी से 370 के हटने के बाद अभी भी तनाव का महौल है। कश्मीर शहर में इंटरनेट की सेवा बंद है।

इस बीच  बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इसी से संबंधित एक विवादित बयान दिया है। न्यूज़ २४ ने एएनआई के हवाले से लिखा कि खट्टर ने कहा है कि अब हम भी शादी के लिए कश्मीरी लड़की ला सकते हैं।

शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा दिए गए इस बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद अब लड़कियों को शादी के लिए कश्मीर से लाया जा सकता है।

एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 'हमारे मंत्री ओपी धनखड़ कहते थे कि वह बिहार से 'बहू' लाएंगे। आजकल लोग कह रहे हैं कि कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है। अब हम कश्मीर से लड़कियां लाएंगे।'