दिव्या का जेटली पर पलटवार, बोलीं- क्या आप PM मोदी को तानाशाह कह रहे हैं?

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

दिव्या का जेटली पर पलटवार, बोलीं- क्या आप PM मोदी को तानाशाह कह रहे हैं?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ा मीम शेयर करने पर भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा ममता की तुलना तानाशाह से किए जाने के बाद उन पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या


दिव्या का जेटली पर पलटवार, बोलीं- क्या आप PM मोदी को तानाशाह कह रहे हैं?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ा मीम शेयर करने पर भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा ममता की तुलना तानाशाह से किए जाने के बाद उन पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना ने सवाल किया कि क्या जेटली प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कह रहे हैं?

दरअसल, जेटली ने प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर ममता बनर्जी की तुलना तानाशाह से करते हुए कहा कि ऐसे लोग खुद पर हंसने वालों को पसंद नहीं करते।

जेटली ने ट्वीट कर कहा, 'स्वतंत्र समाज में हास्य, व्यंग्य होता है। निरंकुश शासन में इसकी कोई जगह नहीं है। तानाशाह लोगों पर हंसते हैं। वे खुद पर लोगों का हंसना पंसद नहीं करते। आज बंगाल में यही मामला है।'

जेटली के ट्वीट पर दिव्या ने कहा, 'जेटली जी, मैं आपसे सहमत हूं लेकिन मोदी का मीम शेयर करने के लिए मुझ पर राष्ट्रद्रोह क्यों लगाया गया? क्या आप मोदी को तानाशाह कह रहे हैं?'