दो महिलाओं सहित 4 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

दो महिलाओं सहित 4 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

रुडकी। महिला हेल्पलाइन में समझौता न होने पर हेल्पलाइन की संस्तुति पर एसपी देहात ने मंगलौर पुलिस को दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार स्थानीय मोहल्ला मानक चौक निव


दो महिलाओं सहित 4 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
रुडकी। महिला हेल्पलाइन में समझौता न होने पर हेल्पलाइन की संस्तुति पर एसपी देहात ने मंगलौर पुलिस को दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार स्थानीय मोहल्ला मानक चौक निवासी शालू रानी पुत्री राजकुमार ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी शादी बिजनौर निवासी विनीत कुमार के साथ हुई थी। जो कि वर्तमान में रुड़की के ग्राम मोहनपुरा में रहते हैं। पीडि़ता का कहना था कि शादी के समय उसके पिता ने दान दहेज दिया था। ससुराल पक्ष के लोग उसके बाद भी उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे।

ससुराल पक्ष ने उसके पिता को डरा-धमका कर उनसे पांच लाख रुपये ले लिए और पैसों की डिमांड करने लगे। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति विनीत कुमार, सास सुषमा, देवर अवनीश तथा ननद विनीता निवासी ग्राम मेवा जट्ट बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोहनपुरा कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।