रेलवे स्टेशन पर गणेशोत्सव के दौरान बार बालाओं का डांस, रेल कर्मचारियों ने भी लगाये ठुमके

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

रेलवे स्टेशन पर गणेशोत्सव के दौरान बार बालाओं का डांस, रेल कर्मचारियों ने भी लगाये ठुमके

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नंदुरबार रेलवे गणपति मंडल में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लड़कियों का अश्लील डांस हुआ है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है। गणपति नंदुरबार रेलवे स्टेशन पर ल


रेलवे स्टेशन पर गणेशोत्सव के दौरान बार बालाओं का डांस, रेल कर्मचारियों ने भी लगाये ठुमके
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नंदुरबार रेलवे गणपति मंडल में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लड़कियों का अश्लील डांस हुआ है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है।

गणपति नंदुरबार रेलवे स्टेशन पर  लोकोलॉबी पायलटों द्वारा स्थापित किया गया था। घटना शुक्रवार देर रात की है। गणेश मंडल द्वारा लोगों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था।

इसी में आई डांसर्स ने यहां अश्लील डांस किया। यही नही रेलवे के कुछ कर्मचारी भी उनके साथ ठुमके लगाते नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान लोको पायलट डिवीजन के अधिकारी भी उपस्थित थे। जिस जगह यह कार्यक्रम हुआ उससे चंद कदम की दूरी पर रेलवे सुरक्षा बल का कार्यालय है। वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक आयोजन में अश्लील डांस करवाने पर रेलवे की जमकर आलोचना हो रही है।