रोडशो के दौरान तेजी से गाड़ी पर चढ़ युवक ने जड़ा केजरीवाल के थप्पड़
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार (चार मई, 2019) को रोडशो के दौरान हमला हुआ है। सीएम केजरीवाल मोती नगर इलाके में जीप पर सवार होकर रोडशो कर रहे थे, तभी तेजी से आकर अज्ञात शख्स ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। घटना
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार (चार मई, 2019) को रोडशो के दौरान हमला हुआ है। सीएम केजरीवाल मोती नगर इलाके में जीप पर सवार होकर रोडशो कर रहे थे, तभी तेजी से आकर अज्ञात शख्स ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है, जिसमें वह शख्स नजर आ रहा था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने यह हमला क्यों किया।
हुआ यूं कि सीएम केजरीवाल जीप पर कुछ आप नेताओं के साथ बृजेश गोयल के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। वह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार रहे थे। जनता, ‘केजरीवाल-केजरीवाल’ के नारे लगा रही थी। अचानक वहां लाल रंग की टीशर्ट में तेजी से एक शख्स आया और सीएम पर उसने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
घटना के फौरन बाद आस-पास एक पल के लिए लोग कुछ समझ नहीं पाए। पर एक सेकेंड के बाद जीप पर सवार लोगों ने उसे धकेल कर पीछे किया, जबकि नीचे खड़े लोग उसे पीछने खींचने लगे थे। आसपास भीड़ और वाहनों के हॉर्न की वजह से बैकग्राउंड में किसी की आवाज भी साफ नहीं आ रही थी।

#WATCH: A man slaps Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal during his roadshow in Moti Nagar area. (Note: Abusive language) pic.twitter.com/laDndqOSL4— ANI (@ANI) 4 May 2019