लूट के दौरान महिला ने दांत से काटा तो बदमाशों ने सिर में मार दी गोली, मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

लूट के दौरान महिला ने दांत से काटा तो बदमाशों ने सिर में मार दी गोली, मौत

लुधियाना। खन्ना में सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे नेशनल हाईवे पर दो बाइकों पर सवार 4 लुटेरों ने सड़क किनारे रुके लुधियाना के मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर दंपति को घेर लिया। पिस्तौल के बल पर महिला के जेवरात उतारने लगे तो महिला ने उसके हाथों को दांत से काट दि


लूट के दौरान महिला ने दांत से काटा तो बदमाशों ने सिर में मार दी गोली, मौत
लुधियाना। खन्ना में सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे नेशनल हाईवे पर दो बाइकों पर सवार 4 लुटेरों ने सड़क किनारे रुके लुधियाना के मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर दंपति को घेर लिया।

पिस्तौल के बल पर महिला के जेवरात उतारने लगे तो महिला ने उसके हाथों को दांत से काट दिया। फिर गुस्साए लुटेरों ने उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए।

पति राकेश कुमार गंभीर हालत में पत्नी राधिका गाबा (38) को एसपीएस अस्पताल ले आया। जहां सात घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूट का मामला दर्ज किया है।