प.बंगाल, झारखंड और बिहार में भूकंप के झटके, जानमाल की कोई नुकसान नहीं

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

प.बंगाल, झारखंड और बिहार में भूकंप के झटके, जानमाल की कोई नुकसान नहीं

पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। पश्चिम बंगाल के बांकुरा में सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। वहीं, बिहार के कुछ क्षेत्रों में सुबह करीब 10:55 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। झारखंड क


प.बंगाल, झारखंड और बिहार में भूकंप के झटके, जानमाल की कोई नुकसान नहीं
पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। पश्चिम बंगाल के बांकुरा में सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। वहीं, बिहार के कुछ क्षेत्रों में सुबह करीब 10:55 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। झारखंड के भी कई इलाकों में लोगों ने झटके महसूस किए।
पश्चिम बंगाल में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कहीं से भी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप 23.3 डिग्री अक्षांश और 86.9 देशांतर में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।
घरों से बाहर निकले लोग
बिहार के कुछ इलाकों में लोगों को भूकंप का हल्का झटका महसूस हुआ। यह झटका लगभग दो से तीन सेकंड का था। इसके अलावा बेलहर, कटोरिया, चांदन एवं बांका शहर में करीब दो से तीन सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
वहीं झारखंड के धनबाद, संताल और कोयलांचल में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए। देवघर, दुमका, बोकारो, गिरिडीह में भी लोग घरों के बाहर निकल आए। यहां पर भूकंप का समय सुबह लगभग 10 बजकर 38 मिनट पर रहा।
भूकंप के इन झटकों को जिन लोगों ने महसूस किया वे अपने घरों के बाहर निकल आए। लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि कहीं भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।