चुनाव तय करेगा कि भगवा आतंकवाद नहीं हो सकता: साध्वी प्रज्ञा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चुनाव तय करेगा कि भगवा आतंकवाद नहीं हो सकता: साध्वी प्रज्ञा

भोपाल। विवादित बयानों के बाद भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने भाषणों को उन पर हुए अत्याचारों तक सीमित कर दिया है। शनिवार को ब्राह्मण समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी राजनीति करने की कोई इच्छा नहीं है, न मैं कभी राजनीति क


चुनाव तय करेगा कि भगवा आतंकवाद नहीं हो सकता: साध्वी प्रज्ञा
भोपाल। विवादित बयानों के बाद भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने भाषणों को उन पर हुए अत्याचारों तक सीमित कर दिया है।

शनिवार को ब्राह्मण समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी राजनीति करने की कोई इच्छा नहीं है, न मैं कभी राजनीति करना चाहती थी। जब मुझसे विरोधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का पूछा गया तो मैंने तुरंत हां कर दिया। नई दुनिया की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में सिर्फ इसलिए आई हूं कि यह संदेश दे सकूं कि भगवा आतंकवाद नहीं हो सकता।

दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति चुनाव हारने के बाद 16 साल तक सिर नहीं उठा पाया, उसने आज फिर सिर उठाने की कोशिश की है, लेकिन अब उनके सामने उनके षडयंत्रों की प्रत्यक्ष प्रमाण खड़ी है। साध्वी ने कहा कि सीता और द्रोपदी को अपमानित करने वाले भी नहीं बचे थे। इस कलयुग में भी भगवाधारी सन्यासी का अपमान किया गया, इसकी सजा जनता उन्हें जरूर देगी।