थाने में महिला की बेल्ट से पिटाई करते पुलिसकर्मियों का शर्मनाक वीडियो वायरल
हरियाणा के फरीदाबाद में महिला को थाने के अंदर बेल्ट से पीटते हुए पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हुआ है। महिला की पर पिटाई करते फरीदाबाद पुलिस के कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरियाणा पुलिस ने दो हेडकांस्टेबलों को निलंबित क
हरियाणा के फरीदाबाद में महिला को थाने के अंदर बेल्ट से पीटते हुए पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हुआ है। महिला की पर पिटाई करते फरीदाबाद पुलिस के कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरियाणा पुलिस ने दो हेडकांस्टेबलों को निलंबित कर दिया और तीन विशेष पुलिस अधिकारियों को सेवा से हटा दिया। लगभग साढ़े चार मिनट का ये वीडियो पुलिस का बर्बर चेहरा दिखा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो लगभग छह महीने पुराना है, जब फरीदाबाद स्थित आदर्श नगर पुलिस को सार्वजनिक पार्क में गलत गतिविधियों के होने के सुबूत मिले थे। वीडियो में एक पुलिसकर्मी, महिला को पीटता नजर आ रहा है, वहां दो-तीन पुलिसकर्मी और खड़े दिख रहे हैं।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद में सोमवार को इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने हेड कांस्टेबल बलदेव और रोहित को निलंबित करने तथा एसपीओ कृष्ण, हरपाल और दिनेश को सेवा से हटाने का आदेश दिया। आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद के आदर्श नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

#BigNews : खट्टर राज में पुलिस थानों में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं !— ONE HARYANA (@OneHaryanaOffcl) 27 May 2019
बल्लभगढ़ में पुलिस की शर्मनाक करतूत
पुलिस थाने में पुरुष पुलिस कर्मी ने महिला को बेल्ट से पीटा। pic.twitter.com/gBw8VIrOSn