बच्चे के साथ ड्यूटी का फर्ज निभा रही महिला कांस्टेबल को हर कोई कर रहा सलाम

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

बच्चे के साथ ड्यूटी का फर्ज निभा रही महिला कांस्टेबल को हर कोई कर रहा सलाम

लखनऊ। लखनऊ के गाजीपुर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल स्वाति सिंह की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे अपने पुलिस ड्यूटी के साथ बच्चे की देखभाल करती हुई नजर आ रही है। जिसने भी इन तस्वीर को देखा। उसने महिला कांस्टेब


बच्चे के साथ ड्यूटी का फर्ज निभा रही महिला कांस्टेबल को हर कोई कर रहा सलामलखनऊ। लखनऊ के गाजीपुर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल स्वाति सिंह की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे अपने पुलिस ड्यूटी के साथ बच्चे की देखभाल करती हुई नजर आ रही है। जिसने भी इन तस्वीर को देखा। उसने महिला कांस्टेबल स्वाति सिंह को जमकर सराहा।

वहीं खुद उत्तर प्रदेश के आईजी नवनीत सिकेरा ने भी अपने अधिकारिक ट्वीटर हैडंल से स्वाति सिंह की तस्वीर शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा कि यूपी में सैकड़ों और हजारों की संख्या में महिला कांस्टेबल बच्चे को संभालने के साथ अपने ड्यूटी का बखूबी फर्ज निभाती है। यह पोस्ट उन सभी को समर्पित करता हूं।

मां का फर्ज निभाते हुए पुलिस की ड्यूटी करने वाली स्वाति सिंह से जब होने वाले दिक्कतों के बारे में पूछा गया तो उनको प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं एक साथ दो फर्ज निभा रही हूं। सिपाही होकर देश के लिए और एक मां होकर अपने बच्चे के लिए।

स्वाति सिंह ने आगे कहा कि ड्यूटी के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने बच्चे पर नजर रखी और चाहें कैसे भी परिस्थिती हो। उन्होंने कभी अपने बच्चे को अकेले नहीं छोड़ा।