Fact Check : क्या BJP और मोदी के लिए वोट मांग रहे दीपिका और रणवीर?

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

Fact Check : क्या BJP और मोदी के लिए वोट मांग रहे दीपिका और रणवीर?

2019 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए काफी लंबे समय से सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में बिजी हैं। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स भी इस साल के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उर्मिला मातोंडकर पूरे जोश के प्रचार में जुटी हैं। इसी बीच दीपि


Fact Check : क्या BJP और मोदी के लिए वोट मांग रहे दीपिका और रणवीर?2019 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए काफी लंबे समय से सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में बिजी हैं। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स भी इस साल के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उर्मिला मातोंडकर पूरे जोश के प्रचार में जुटी हैं।
इसी बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों गले में Vote For BJP लिखा भगवा शॉल ओढ़े नजर आ रहे हैं। दीपवीर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

तस्वीर देख कुछ लोग यह कयास लगा रहे हैं दीपिका और रणवीर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।

दोनों का यह अंदाज देख आपके मन में भी ये सवाल उठना लाजमी है कि शायद दीपिका-रणवीर वास्तव में बीजेपी के लिए वोट मांग रहे हैं।
Fact Check : क्या BJP और मोदी के लिए वोट मांग रहे दीपिका और रणवीर?
जानकारी के लिए आपको बता दें दीपवीर द्वारा बीजेपी के लिए प्रचार की खबर महज एक अफवाह है। यह तस्वीर फोटोशॉप्ड है। इसकी असली तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं। तस्वीर दीपिका रणवीर की शादी के बंगलौर रिसेप्शन के बाद की है।