3 बच्चों के बाप ने कर ली दूसरी शादी, FIR दर्ज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

3 बच्चों के बाप ने कर ली दूसरी शादी, FIR दर्ज

कोरबा। तीन बच्चों का पिता चूडिय़ाही व्याह रचाकर दूसरी पत्नी घर ले आया। इसके बाद पहली पत्नी को मायके से कम दहेज लाने की बात पर पति समेत ससुर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। दहेज नहीं मिलने पर घर से बेदखल करने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की।


3 बच्चों के बाप ने कर ली दूसरी शादी, FIR दर्जकोरबा। तीन बच्चों का पिता चूडिय़ाही व्याह रचाकर दूसरी पत्नी घर ले आया। इसके बाद पहली पत्नी को मायके से कम दहेज लाने की बात पर पति समेत ससुर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। दहेज नहीं मिलने पर घर से बेदखल करने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इसकी लिखित शिकायत कोरबी चौकी में की गई तो पुलिस ने जांच उपरांत पति व ससुर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के चिरमिरी निवासी मानकुंवर 30 वर्ष पिता सियाराम का विवाह 15 वर्ष पहले कोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम कुरथा में रहने वाले विनोद सारथी पिता जयनाराय.ा सारथी के साथ सामाजिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। इसमें दोनों पक्षों की सहमति थी। दंपति के तीन बच्चे भी हैं। 6 अप्रैल को विनोद सारथी ग्राम कलुआ निवासी नंदमति से चूडिय़ाही शादी कर दूसरी पत्नी को घर ले आया। इसके बाद से विनोद सारथी पहली पत्नी मानकुंवर को मायके से दहेज लाने पर ही घर में रखने की बात कही। दहेज लाने से मना करने पर मान कुंवर से मारपीट की। शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा भी दी। इसमें ससुर जयनारायण भी विनोद का साथ दिया। दहेज नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी देकर विनोद व जयनाराण घर से निकाल दिया। मान कुंवर वापस मायके लौट गई और सारी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पीडि़त कोरबी चौकी पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने जांच में पाया कि जीवनसाथी के रहते विनोद सारथी ने दूसरा विवाह किया, जो अपराध है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 498 ए, 294, 506, 323, 494, 34 भादवि के तहत कार्रवाई की है।