3 महीनों से पिता ही कर रहा था अपनी 9 वर्षीय बेटी से रेप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

3 महीनों से पिता ही कर रहा था अपनी 9 वर्षीय बेटी से रेप

अहमदाबाद। शहर में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक पिता अपनी ही 9 वर्षीय पुत्री के साथ पिछले तीन महिनों से दुष्कर्म कर रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब उसकी पत्नी और बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज करवाई और बाद मे


3 महीनों से पिता ही कर रहा था अपनी 9 वर्षीय बेटी से रेप
अहमदाबाद। शहर में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक पिता अपनी ही 9 वर्षीय पुत्री के साथ पिछले तीन महिनों से दुष्कर्म कर रहा था।

इसका खुलासा तब हुआ जब उसकी पत्नी और बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज करवाई और बाद में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना शहर के वटवा क्षेत्र की है। यहां एक मुस्लिम परिवार का मुखिया अपनी पत्नी और तीन संतानो के साथ रहता है। वह ओटो रिक्शा चलाने का काम करता है। नई दुनिया की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां ने वटवा पुलिस थाने में पहुंच कर बताया कि उसकी 9 साल की लड़की ने कहा कि उसके पिता उससे गंदी हरकत करते है। लेकिन उसने बच्ची की बात पर ध्यान नहीं दिया।

रविवार रात सब घर में सो रहे थे। तब वह रसोई में गई तो देखा कि उसका पति अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसके देखने पर वह हाथ-पैर जोड़ने लगा। लेकिन बच्ची ने बताया कि पिछले तीन महीने से उसका पिता उससे दुष्कर्म कर रहा है।


वटवा पुलिस थाने के प्रभारी एच.वी सिसारा ने मंगलवार को बताया कि मां शिकायत के बाद बच्ची का मेडिकल चेकअप किया गया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टी की गई। इसके बाद फरार आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। एफएसएल की टीम द्वारा जांच की जा रही है। टीम ने घर से पिता के कपड़े सहित के नमूने लिये है।