ससुर ने की छेड़खानी, शौहर को बताने पर मिले तीन तलाक़

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

ससुर ने की छेड़खानी, शौहर को बताने पर मिले तीन तलाक़

आगरा। मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में तीन तलाक मामला सामने आया है। एक महिला ने ससुर पर छेड़खानी और शौहर पर तलाक देने का आरोप लगाया है। उसने बुधवार को तहसील दिवस में इसकी शिकायत की। पीड़ित महिला ने थाना पुलिस पर थाने से भगा देने का आरोप लगाया है।


ससुर ने की छेड़खानी, शौहर को बताने पर मिले तीन तलाक़
आगरा। मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में तीन तलाक मामला सामने आया है। एक महिला ने ससुर पर छेड़खानी और शौहर पर तलाक देने का आरोप लगाया है।

उसने बुधवार को तहसील दिवस में इसकी शिकायत की। पीड़ित महिला ने थाना पुलिस पर थाने से भगा देने का आरोप लगाया है। 

कस्बा कोसीकलां के एक मोहल्ले में रहने वाले रिक्शा चालक ने दो पुत्रियों की शादी तीन वर्ष पूर्व हरियाणा के फरीदाबाद के युवकों से की थी। उसकी एक पुत्री की दो बेटियां भी हैं। आरोप है कि रविवार की रात में उसकी पुत्री कमरे में सो रही थी कि उसका ससुर आया और छेड़खानी करने लगा।


विरोध करने पर ससुर चला गया। सोमवार की सुबह महिला ने अपने पति को यह बात बताई, लेकिन वो कुछ नहीं बोला। इस पर महिला ने अपने मायके वालों को बताया तो वो लोग फरीदाबाद पहुंच गए और पीड़िता को कोसी ले आए। इसी बीच उसका शौहर यहां आकर तलाक देकर चला गया।
-सांकेतिक तस्वीर