ससुर हाथ लगाकर बात करते हैं, देवर भी करता है गलत हरकत...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

ससुर हाथ लगाकर बात करते हैं, देवर भी करता है गलत हरकत...

इंदौर। ससुराल से प्रताड़ित छह महिलाओं ने पति, ससुर और अन्य के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज करवाए हैं। दो महिलाओं का आरोप है कि ससुर हाथ लगाकर बात करता था। देवर अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर पति ने साथ छोड़ दिया और दहेज भी मांगा। सदर बाजार थ


ससुर हाथ लगाकर बात करते हैं, देवर भी करता है गलत हरकत...
इंदौर। ससुराल से प्रताड़ित छह महिलाओं ने पति, ससुर और अन्य के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज करवाए हैं। दो महिलाओं का आरोप है कि ससुर हाथ लगाकर बात करता था। देवर अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर पति ने साथ छोड़ दिया और दहेज भी मांगा।

सदर बाजार थाना पुलिस ने मंगलवार रात एकविरा अपार्टमेंट रामबाग निवासी प्राची सिंह खेगार (26) की शिकायत पर पति अनुराग सिंह सहित ससुर राजेंद्रसिंह खेगार, सास शारदा बेन, बड़ी सास नैना बेन और ननद अमिषा बेन निवासी मारुति नगर सोसायटी तहसील माडवी सूरत (गुजरात) के खिलाफ केस दर्ज किया।

प्राची के मुताबिक, 30 नवंबर 2011 को अनुराग से शादी हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही आरोपितों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। ससुर तो हाथ लगाकर बात करने लगा।

विरोध किया तो ससुराल वालों ने परेशान किया और मायके भेज दिया। प्राची के मुताबिक, उससे अनुराग की नौकरी के लिए पांच लाख रुपए भी मांगे गए। इसी तरह भंवरकुआं पुलिस ने पीपल्यापाला निवासी 37 वर्षीय महिला की शिकायत पर देवर व पति के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।

महिला की 28 नवंबर 1999 में शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां हैं। शादी के एक वर्ष बाद ही पति परेशान करता था। देवर बुरी नीयत से पीछा करता और शादी का दबाव बनाता था।

महिला थाना पुलिस ने द्वारकापुरी निवासी ऋतु पंवार (28) की शिकायत पर पति हेमेंद्रसिंह पंवार, ससुर राजेंद्रसिंह पंवार और सास ज्योति पंवार निवासी राजस्व कॉलोनी रतलाम के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला के मुताबिक, उसकी 12 मई 2018 को शादी हुई थी।

ससुर ने शादी के पहले बताया था कि हेमेंद्र सात हजार रुपए महीना कमाता है। शादी के बाद पता चला कि वह बेरोजगार है। उसने काम के लिए 10 लाख रुपए मांगे और महिला को परेशान किया।