शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मी से रेप!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मी से रेप!

रायपुर। रेलवे पुलिस में कार्यरत एक महिला पुलिसकर्मी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित बैंक का कैशियर है। शादी करने का झांसा देकर पिछले आठ साल से वह दुष्कर्म करता आ रहा था। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया, तब पीड़िता ने कोतवाली में शिका


शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मी से रेप!
रायपुर। रेलवे पुलिस में कार्यरत एक महिला पुलिसकर्मी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित बैंक का कैशियर है। शादी करने का झांसा देकर पिछले आठ साल से वह दुष्कर्म करता आ रहा था।

बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया, तब पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। अपराध कायम होने की भनक पाकर आरोपित फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक स्टेट बैंक में कैशियर एजीकल मिंज की दोस्ती आठ साल पहले जीआरपी में पदस्थ एक महिला आरक्षक से हुई थी।

दोनों मिलने-जुलने लगे, फिर शादी करने का झांसा देकर एजीकल मिंज उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। घटना की शिकायत पीड़िता ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस फरार आरोपित की तलाश कर रही है।