शिक्षक दंपति पर फायरिंग के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

शिक्षक दंपति पर फायरिंग के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज!

रुडकी। शिक्षक दंपति पर फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि प्लाट पर कब्जा करने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस ने फायरिंग करने वाली रिवाल्वर को कब्जे में लिया है। रिवाल्वर के लाइसेंस को भी निरस्त क


शिक्षक दंपति पर फायरिंग के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज!
रुडकी। शिक्षक दंपति पर फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि प्लाट पर कब्जा करने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस ने फायरिंग करने वाली रिवाल्वर को कब्जे में लिया है। रिवाल्वर के लाइसेंस को भी निरस्त करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की तैयारी चल रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के भूमिया कॉलोनी सलेमपुर राजपुताना निवासी शिक्षक अजय कुमार धीमान ने तहरीर देकर बताया था कि आरोपी पक्ष के लोग प्लाट पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं। आरोपियों के साथ अन्य तीन और व्यक्ति भी शामिल हैं। सात नवम्बर 2018 को आरोपियों ने परिवार को डराने की नियत से रिवाल्वर से फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्रवासियों में भी अफरातफरी मच गई थी। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग परिवार की हत्या कर उनकी सम्पत्ति कब्जाना चाहता हैं।

इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि भूमिया कॉलोनी सलेमपुर राजपुतान निवासी रामकुमार सैनी, योगेश सैनी और प्रवीन सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के लोगों की रिवाल्वर को भी कब्जे में लिया है। लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।