कर्नाटक में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, अब तक 48 की मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कर्नाटक में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, अब तक 48 की मौत

कर्नाटक सरकार राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए विशेष वित्तीय पैकेज की घोषणा करने पर विचार कर रही है। कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़े स्तर पर फसलों का नुकसान हुआ है, कई मकानें और सड़कें ध्वस्त हो गई हैं एवं बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है


कर्नाटक में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, अब तक 48 की मौत
कर्नाटक सरकार राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए विशेष वित्तीय पैकेज की घोषणा करने पर विचार कर रही है। कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़े स्तर पर फसलों का नुकसान हुआ है, कई मकानें और सड़कें ध्वस्त हो गई हैं एवं बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे के बाद मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि संबंधित जिला प्रशासन बाढ़ और बारिश की वजह से हुई क्षति का सटीक आकलन कर रहे है और इस कार्य के एक सप्ताह में पूरा हो जाने की उम्मीद है। येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ और बारिश में अपना घर खोने और विस्थापित होने वाले 40,000 से अधिक लोगों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें उनकी फसलों और भूमि की हुई नुकसान के बदले अच्छी-खासी सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
राज्य में बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित 17 जिलों में अब तक 48 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा छह लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और तीन लाख लोगों को राहत शिविरों में शरण दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बाढ़ की वजह से राज्य को 30,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से राहत कार्यों के लिए जल्द से जल्द 3000 करोड़ रुपये जारी करने की अपील की है।