BJP के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने थामा कांग्रेस का हाथ

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने थामा कांग्रेस का हाथ

भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। भाजपा नेता ने रविवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से टेलीफोन पर लंबी वार्ता की थी। इससे


BJP के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने थामा कांग्रेस का हाथ
भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। भाजपा नेता ने रविवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से टेलीफोन पर लंबी वार्ता की थी। इससे पहले चंदेल ने कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं एआईसीसी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की।

इन तीनों की वार्ता का सकारात्मक परिणाम आने के बाद अहमद पटेल और वेणुगोपाल ने भी सुरेश चंदेल को कांग्रेस में लेने के लिए हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद आज सुरेश चंदेश विधिवत रूप से शामिल हो गए हैं। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी मौजूद रहे। सुरेश चंदेल को पार्टी में शामिल कराने के बाद कांग्रेस प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष शिमला रवाना हो गए।