नहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

नहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज शनिवार को लम्बी बीमारी से जूझने के बाद दुखद निधन हो गया है। वे 66 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जेटली क


नहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज शनिवार को लम्बी बीमारी से जूझने के बाद दुखद निधन हो गया है। वे 66 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे।

आज उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि भाजपा के वरिष्‍ठ नेता जेटली को घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद 9 अगस्‍त को एम्‍स में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स जाकर उनका स्वास्थ के सम्बन्ध में जानकारी ली थी,  उनके अलावा पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आदि कई वरिष्ठ नेता उनका हाल चाल जानने पहुंचे थे। जेटली की तबीयत शुक्रवार देर शाम फिर बिगड़ गई थी। उनके दिल और फेफड़े सही तरह से काम नहीं कर रहे थे, इसीलिए उन्हें एकमो मशीन पर रखा गया थे।