तेज रफ्तार बस पलटने से चार की मौत, 37 यात्री घायल, 8 गंभीर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

तेज रफ्तार बस पलटने से चार की मौत, 37 यात्री घायल, 8 गंभीर

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सतना जिले में सुबह निजी यात्री बस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई है और 37 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से आठ की हालत गंभीर है। घटना स्थल राजधानी से लगभग 500 किलोमीटर दूर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमरप


तेज रफ्तार बस पलटने से चार की मौत, 37 यात्री घायल, 8 गंभीर
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सतना जिले में सुबह निजी यात्री बस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई है और 37 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से आठ की हालत गंभीर है। घटना स्थल राजधानी से लगभग 500 किलोमीटर दूर है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमरपाटन थाना क्षेत्र में हिनौता से अमरपाटन आ रही यात्री बस तिराही गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। थाना प्रभारी आर पी मिश्रा ने बताया कि, इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 37 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपाटन कस्बे से चंद किलोमीटर की दूरी पर पंचवटी ट्रांसपोर्ट की बस तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर पलट गई। बस रामनगर से अमरपाटन की ओर आ रही थी। 
प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार, बस के पलटते ही कई यात्री नीचे दब गए और चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया, उसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।