ईद पर ताजमहल में 3 घंटे रहेगा निशुल्क प्रवेश

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

ईद पर ताजमहल में 3 घंटे रहेगा निशुल्क प्रवेश

ईद पर ताजमहल में तीन घंटे तक निशुल्क प्रवेश रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) एक्ट के तहत यह आदेश जारी किया गया है। दरअसल, ईद पर ताजमहल स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है। इसलिए ईद के दिन सुबह 7 से 10 बजे तक निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। एएसआ


ईद पर ताजमहल में 3 घंटे रहेगा निशुल्क प्रवेश
ईद पर ताजमहल में तीन घंटे तक निशुल्क प्रवेश रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) एक्ट के तहत यह आदेश जारी किया गया है। दरअसल, ईद पर ताजमहल स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है। इसलिए ईद के दिन सुबह 7 से 10 बजे तक निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा।

एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि अगर चांद दिखने के मुताबिक ईद पांच जून को है तो नमाज के दौरान तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहेगा। चांद दिखने के मुताबिक अगर ईद छह जून को होगी तो सुबह सात से 10 बजे के बीच प्रवेश टिकट नहीं खरीदना होगा। इस दौरान ताज के टिकट काउंटर बंद रहेंगे।