19 साल की युवती से हुआ गैंगरेप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

19 साल की युवती से हुआ गैंगरेप

मुंबई। मुंबई के चेंबुर में एक 19 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गुरुवार को पुलिस में शिकायत होने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चेंबुर पुलिस ने शून्य पर एफआईआर दर्ज की है। युवती के साथ दुष्कर्म होने की घटना 7 जुलाई की ब


19 साल की युवती से हुआ गैंगरेप
मुंबई। मुंबई के चेंबुर में एक 19 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गुरुवार को पुलिस में शिकायत होने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चेंबुर पुलिस ने शून्य पर एफआईआर दर्ज की है। युवती के साथ दुष्कर्म होने की घटना 7 जुलाई की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, युवती के साथ चेंबुर में दुष्कर्म किया गया जहां वह अपने भाई के साथ रहती थी। इस घटना से पीड़िता इतनी ज्यादा सदमें में आ गई कि उसने किसी को भी इसके बारे में नहीं बताया। धीरे-धीरे उसकी शारीरिक हालत बिगड़ने लगी और उसने बात करना भी बंद कर दिया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

युवती की बिगड़ती सेहत के बाद उसके पिता उसे अपने घर औरंगाबाद ले गए जहां उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। मेडिकल परीक्षण के दौरान ये सामने आया कि युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। जानकारी के मुताबिक युवती अब तक उन आरोपियों की सही जानकारी नहीं दे सकी है जिन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस वजह से पुलिस द्वारा शून्य पर एफआईआर दर्ज की गई है।