गैंगरेप पीड़िता ने कलेक्ट्रेट में मां संग किया आत्मदाह का प्रयास

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

गैंगरेप पीड़िता ने कलेक्ट्रेट में मां संग किया आत्मदाह का प्रयास

उन्नाव। मांखी थाना क्षेत्र के एक गांव की गैंगरेप पीड़िता ने गुरुवार को अपनी मां के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को आत्मदाह करने से रोका और सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पीड़िता का आरोप है कि मामले में तीन आरो


गैंगरेप पीड़िता ने कलेक्ट्रेट में मां संग किया आत्मदाह का प्रयास
उन्नाव। मांखी थाना क्षेत्र के एक गांव की गैंगरेप पीड़िता ने गुरुवार को अपनी मां के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया।

पुलिस ने दोनों को आत्मदाह करने से रोका और सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पीड़िता का आरोप है कि मामले में तीन आरोपितों में से दो की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सोमवार को डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 19 जुलाई को तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट लिखी मगर एक ही आरोपित को गिरफ्तार किया। बाकी दो फरार हैं।

पत्र में चेतावनी दी थी कि गुरुवार तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी। गिरफ्तारी न होने पर दोपहर पीड़िता व उसकी मां बाइक से डीएम दफ्तर पहुंचीं और दोनों आत्मदाह की कोशिश करने लगी।

पहले से मौजूद पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार के समक्ष पेश किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों को आश्वासन दिया कि दो दिन में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके बाद परिजन शांत हुआ और घर लौट गए।