PM मोदी के साथ चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखेगी गरिमा शर्मा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

PM मोदी के साथ चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखेगी गरिमा शर्मा

राजस्थान के चूरू जिले की रहने वाली एक छात्रा गरिमा शर्मा 7 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ इसरो में चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखेगी। इसरो की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता जीतने के बाद गरिमा का चयन किया गया है। बता दें कि इसरो ने 25 अगस्त को एक ऑनलाइ


PM मोदी के साथ चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखेगी गरिमा शर्मा
राजस्थान के चूरू जिले की रहने वाली एक छात्रा गरिमा शर्मा 7 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ इसरो में चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखेगी। इसरो की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता जीतने के बाद गरिमा का चयन किया गया है।

बता दें कि इसरो ने 25 अगस्त को एक ऑनलाइन क्विज कॉम्पिटिशन आयोजित किया था। जिसमें देश के प्रत्येक राज्य व केंद्र शाषित प्रदेश से 2-2 छात्रों का चयन किया जाना था।

इसमें राजस्थान के दो स्कूली विधार्थियों का चयन कर लिया गया है। इस सूची में चूरू की गरिमा शर्मा का नाम भी शामिल है। यह प्रतियोगिता चंद्रमा पर चंद्रयान 2 की लाइव लेंडिंग देखने के अनुभव को बच्चों के साथ साझा करने और विज्ञान में बच्चों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए आयोजित करवाई गई थी।

इसमें कक्षा 8 से 10 तक के छात्रों ने हिस्सा लिया था। मूलतः हरियाणा के महेंद्रगढ़ की निवासी गरिमा के मम्मी- पापा पेशे से शिक्षक है। पिता पवन कुमार शहर के प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है तो मां स्नेहलता केंद्रीय विद्यालय में ही शिक्षिका है।