हरियाली तीज पर छात्राओं ने सजाई मेहंदी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

हरियाली तीज पर छात्राओं ने सजाई मेहंदी

ठाकुरद्वारा (इफ्तखार अर्शी)। हरियाली तीज पर नगर के स्कूल कालेजों में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने हाथों पर मेहंदी सजाकर कला का प्रदर्शन किया। विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। नगर के सनशाइन पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रति


हरियाली तीज पर छात्राओं ने सजाई मेहंदी
ठाकुरद्वारा (इफ्तखार अर्शी)। हरियाली तीज पर नगर के स्कूल कालेजों में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें  छात्राओं ने हाथों पर मेहंदी सजाकर कला का प्रदर्शन किया। विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
नगर के सनशाइन पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें टैगोर हाउस की सुहानी प्रथम, गांधी  हाउस की सूफिया सैफी द्वितीय,  सुभाष हाउस की कनिष्का व नेहरू हाउस जेनिया खान  संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य शेखर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रबंधक डा. सुभाष सिंह, डा. सीमा ंिसह, अक्षय चैहान  आदि थे। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में भी हरियाली तीज पर छात्राओं ने हाथों में मेंहदी सजाई। इस अवसर पर प्रिंसिपल नितेश राज खन्ना, डायरेक्टर गौरव चैहान, लक्की चैहान आदि थे।