मैं गृहमंत्री होता तो बुद्धिजीवियों को गोली मरवा देता : BJP विधायक

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मैं गृहमंत्री होता तो बुद्धिजीवियों को गोली मरवा देता : BJP विधायक

कर्नाटक में बीजेपी के एक विधायक का कहना है कि अगर वह गृहमंत्री होते तो 'बुद्धिजीवियों' को गोली मारने का आदेश दे देते. विधायक का नाम बसानगौड़ा पाटिल यतनाल है जो कि विजयपुर से विधायक हैं। उन्होंने 'उदारवादियों' और बुद्धजीवियों को 'राष्ट्रद्रोही' भी कर


मैं गृहमंत्री होता तो बुद्धिजीवियों को गोली मरवा देता : BJP विधायक
कर्नाटक में बीजेपी के एक विधायक का कहना है कि अगर वह गृहमंत्री होते तो 'बुद्धिजीवियों' को गोली मारने का आदेश दे देते. विधायक का नाम बसानगौड़ा पाटिल यतनाल​ है जो कि विजयपुर से विधायक हैं।

उन्होंने 'उदारवादियों' और बुद्धजीवियों को 'राष्ट्रद्रोही' भी करार दिया है। गुरुवार को कारगिल विजय दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में पाटिल यतनाल ने कहा कि ये बुद्धिजीवी देश की सारी सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं जिसके लिये हम टैक्स देते हैं. उसके बाद ये सब भारतीय सेना के खिलाफ नारेबाजी करते हैं।

बीजेपी विधायक ने कहा कि देश को इस समय बुद्धिजीवियों और धर्मनिरपेक्षों से सबसे ज्यादा खतरा है।