धारा 370 और 35A हटाए जाने पर मुसलमानों में खुशी का माहौल...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

धारा 370 और 35A हटाए जाने पर मुसलमानों में खुशी का माहौल...

दानिश उमरी, आगरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर आगरा द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशफाक सैफी एवं महानगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम सैकड़ों मुस्लिम लोगों ने आगरा आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय


धारा 370 और 35A हटाए जाने पर मुसलमानों में खुशी का माहौल...
दानिश उमरी, आगरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर आगरा द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशफाक सैफी एवं महानगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम सैकड़ों मुस्लिम लोगों ने आगरा आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय स्वतंत्र देव सिंह जी का स्वागत कर प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा देश के हित में लिए गए फैसले पर खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशफाक सैफी ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा आज मोदी जी के फैसले से मुसलमान आवाम का सीना चौड़ा हो गया है और  धारा 370, 35A हटाकर  कश्मीर के लोगों को भारत से जोड़ने का  कार्य किया है और आस्तीन के सांपों के लिए एक सबक है जो खाते हिंदुस्तान का है बजाते पाकिस्तान का है प्रधानमंत्री मोदी की नीति सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास द्वारा जो फैसले लिए गए वह हिंदुस्तान की जनता के लिए काबिले तारीफ है।

हिंदुस्तान की जनता की खुशी का आज ठिकाना नहीं है कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था अभिन्न अंग है और अभिन्न अंग रहेगा भारत का मुसलमान देशभक्त रहा है देशभक्त रहेगा। क्योंकि हम बाय चॉइस हिंदुस्तानी है नाकी बाय चांस हमारे पुरखे इसी हिंदुस्तान की सरजमीन मैं दफन है और हमारी आने वाली पीढ़ी भी इसी सर जमीन में दफन होगी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी के नेतृत्व में मुस्लिम लोगों ने नगला छहुआ ईदगाह  पर प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय स्वतंत्र सिंह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री कार्यालय ब्रज क्षेत्र कैसर शकूर सैफी, महामंत्री जाहिद बार्शी, कदीर अली, फरीद खान, सरफराज खान, मजीद उस्मानी, चिराग उद्दीन कुरेशी, मोंटू खान वसीम कुरेशी, शबनम खान  इसरार कुरेशी, आबिद भाई, वकील कुरेशी, चांद कुरेशी, शाहरुख कुरेशी, शबनम तबस्सुम बेगम, सलमा, जहीरा, मुन्नी आदि सैकड़ों मुस्लिम लोग एवं महिलाएं उपस्थित थी।