हर्षवर्धन ने केजरीवाल को बताया अराजकतावादी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

हर्षवर्धन ने केजरीवाल को बताया अराजकतावादी

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अराजकतावादी हैं। जल्द ही इनसे दिल्ली की जनता को छुटकारा मिलेगा। गुरूवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में स्वास


हर्षवर्धन ने केजरीवाल को बताया अराजकतावादी
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अराजकतावादी हैं। जल्द ही इनसे दिल्ली की जनता को छुटकारा मिलेगा। गुरूवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री काफी आक्रामक तेवर में दिखे। केंद्रीय मंत्री ने आयुष्मान भारत से लेकर अनधिकृत कॉलोनियों तक के मुद्दे पर दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आप ने अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले गरीब लोगों के साथ विश्वासघात किया है। हर बार लोगों को कॉलोनियां नियमित करने का सपना दिखाया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री का पूरी तरह से पर्दाफाश हो गया है, क्योंकि उनके प्रशासन के सिद्धांत, ढकोसला और व्यापक भ्रष्टाचार पर आधारित हैं। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर झूठ, तिकड़मबाजी और धोखा देने के आरोप भी लगाए।