युवती के साथ 5 साल से रेप कर रहा था हवलदार...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

युवती के साथ 5 साल से रेप कर रहा था हवलदार...

जमशेदपुर। सोनारी कुम्हार पाड़ा की युवती से पुलिस का धौंस दिखाकर जुगसलाई में सीसीआर वैन में पदस्थापित हवलदार अशोक कुमार और उसके साथी अमित कुमार ने दुष्कर्म किया। नाबालिग जब 14 साल की थी, तभी से सिपाही उसके साथ ज्यादती कर रहा है। युवती के शादी होने के


युवती के साथ 5 साल से रेप कर रहा था हवलदार...
जमशेदपुर। सोनारी कुम्हार पाड़ा की युवती से पुलिस का धौंस दिखाकर जुगसलाई में सीसीआर वैन में पदस्थापित हवलदार अशोक कुमार और उसके साथी अमित कुमार ने दुष्कर्म किया। नाबालिग जब 14 साल की थी, तभी से सिपाही उसके साथ ज्यादती कर रहा है।

युवती के शादी होने के बाद भी दोनों उसके सोनारी घर आने पर जबरन शारीरिक संबंध बनाते हैं। सोमवार को युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद युवती का खासमहल सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया। सोनारी पुलिस ने घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी है। पुलिस युवती का बुधवार को कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान कराएगी।

इधर, एसएसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि घटना की जानकारी होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपी हवलदार पर कार्रवाई की जाएगी। अशोक कुमार की उम्र 42 साल से अधिक है। उसके दो बच्चे भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवती ने कहा- मेरे माता-पिता व चाची एक जुर्म में जेल में बंद है। घर पर अकेली रहती हूंं। तब से अशोक कुमार बहला फुसला कर ले जाता था और दुष्कर्म करता था। सभी के जेल जाने के बाद मेरी बात सुनने वाला कोई नहीं था।

तभी अशोक कुमार आया और कहने लगा कि मैं एक पुलिस वाला हूंं। तुम्हारे परिवार वालों को जेल से छुड़वा दूंगा। शुरुआत में अशोक अभिभावक की तरह देखभाल करता था, लेकिन कुछ माह बाद जबरन ज्यादती की। मेरा वीडियो बनाया और फिर वर्दी का धौंस दिखाकर दुष्कर्म करता था।
-सांकेतिक तस्वीर