तटीय जिलों में भारी बारिश जारी, चक्रवाती तूफान वायु से नहीं टकराएगा गुजरात

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

तटीय जिलों में भारी बारिश जारी, चक्रवाती तूफान वायु से नहीं टकराएगा गुजरात

नई दिल्ली। अरब सागर में उठे चक्रवात वायु गुजरात के करीब पहुंच गया है। इसका असर भी नजर आने लगा है। गुजरात के वालसाड इलाके में समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। वहीं हवा की रफ्तार भी काफी तेज हो गई है। हालांकि मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है।


तटीय जिलों में भारी बारिश जारी, चक्रवाती तूफान वायु से नहीं टकराएगा गुजरात
नई दिल्ली। अरब सागर में उठे चक्रवात वायु गुजरात के करीब पहुंच गया है। इसका असर भी नजर आने लगा है। गुजरात के वालसाड इलाके में समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। वहीं हवा की रफ्तार भी काफी तेज हो गई है।

हालांकि मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। उसके मुताबिक चक्रवात वायु गुजरात से नहीं टकराएगा। ऐसे में नुकसान की आशंका कम है। फिर भी तटीय इलाकों को एहतियान खाली करा दिया गया है।

दोपहर तीन बजे के बाद गुजरात के सीमा में प्रवेश करेगा, लेकिन अब यहां के तट से टकराने के बजाए वह पोरबंदर के करीब से गुजर जाएगा। चक्रवात की गति धीमी जरुर हो गई लेकिन खतरा टला नहीं है।

एनडीआरएफ, बीसएसफ, सेना, अर्द्धसैनिक बल, वायुसेना सहित पुलिस और राज्‍य सरकार के अलग-अलग विभागों के आला अफसर लगातार चक्रवात की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।