भारी बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, झरने में बह गईं 4 लड़कियां

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

भारी बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, झरने में बह गईं 4 लड़कियां

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव व जाम से लोग परेशान हैं। इस बीच, नवी मुंबई के पांडवकडा फॉल में 4 छात्राओं के डूबने का मामला सामने आया है। ये छात्राएं पिकनिक मनाने यहां आई थीं। अच


भारी बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार, झरने में बह गईं 4 लड़कियां
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव व जाम से लोग परेशान हैं। इस बीच, नवी मुंबई के पांडवकडा फॉल में 4 छात्राओं के डूबने का मामला सामने आया है। ये छात्राएं पिकनिक मनाने यहां आई थीं। अचानक तेजी से आए पानी में चारों छात्राएं बह गईं। इनमें से एक छात्रा का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि 7 युवतियां पिकनिक मनाने पांडवकडा इलाके में आई थीं। तभी तेज बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में 4 लड़कियां बह गईं। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, 3 लड़कियों को पुलिस ने किसी तरह से बचा लिया लेकिन 4 छात्राएं बाढ़ में बह गईं। बचाव दल ने इनमें से एक व्यक्ति छात्रा का शव बरामद कर लिया है।
वहीं, पालघर में भारी बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया है और मकान पानी में डूब गए हैं। इसके बाद आज पालघर के कलेक्टर कैलाश शिंद ने आदेश जारी किया है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिले के सभी स्कूल और कॉलेज आज (3 अगस्त) को बंद रहेंगे। ठाणे में भी शनिवार सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और पालघर सहित उत्तर कोंकण क्षेत्रों में अगले 4-6 घंटे तक बारिश जारी रहेगी।
मुंबई में रात से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। इसके अलावा मुंबई के अंधेरी इलाके में जलभराव के कारण अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है। बता दें कि मुबंई, दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कोकण और गोवा में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि तेज हवाओं के कारण यहां पर बारिश हो सकती है।
इसके अलावा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और ओडिशा में तेज बारिश के कयास लगाए जा रहे हैं। इन राज्यों में भारतीय मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मुंबई व आसपास के इलाकों में सोमवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी है और रविवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के अलावा घाटों समेत पश्चिम और मध्य महाराष्ट्र के इलाकों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।