इधर ईद पर दुआ को उठे हाथ तो उधर मंदिरों में जलाभिषेक कर भोलेनाथ से की प्रार्थना!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

इधर ईद पर दुआ को उठे हाथ तो उधर मंदिरों में जलाभिषेक कर भोलेनाथ से की प्रार्थना!

ठाकुरद्वारा (इफ्तखार अर्शी)। ईद-उल-जुहा का त्योहार अमनो-अमान के साथ मनाया गया। ईदगाह में नमाज के बाद मुसलमानों ने कुर्बानी पेश की। इस बीच एक दूसरे को मुबारकबाद भी पेश की। बच्चों में ईद को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। शहर से लेकर कस्बों और गांवों में


इधर ईद पर दुआ को उठे हाथ तो उधर मंदिरों में जलाभिषेक कर भोलेनाथ से की प्रार्थना!
ठाकुरद्वारा (इफ्तखार अर्शी)। ईद-उल-जुहा का त्योहार अमनो-अमान के साथ मनाया गया। ईदगाह में नमाज के बाद मुसलमानों ने कुर्बानी पेश की। इस बीच एक दूसरे को मुबारकबाद भी पेश की। बच्चों में ईद को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया।

शहर से लेकर कस्बों और गांवों में सोमवार को ईद-उल-जुहा का त्योहार मनाया गया। सवेरे मौसम खुशगवार होने पर लोगों ने नए कपड़े पहनकर ईदगाहों का रुख किया। जहां दो रकात वाजिब नमाज अदा की। इसके बाद मुल्क और मिल्लत की सलामती के साथ ही अमनो अमान की दुआ की गई। शहर इमाम ने मुसलमानों से ईद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने के साथ ही ऐहतराम के साथ कुरबानी की नसीहत की। इसके बाद कुर्बानी का सिलासिला शुरू हो गया।

लोगों ने घरों एवं कुर्बानगाहों में अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी की। दोपहर तक कुर्बानी का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद गरीबों और मिस्कीनों को कुर्बानी का गोश्त तकसीम करने के साथ घरों पर दोस्तों और रिश्तेदारों को दावत दी गई। दावत का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। ढकिया, सुरजन नगर, शरीफ नगर, फरीद नगर, गोपीवाला, रतूपुरा, असलेमपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। विधायक नवाबजान खां, पूर्व विधायक विजय यादव, ग्राम प्रधान एम. इल्यास, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल, लईक आजाद, हाजी मुख्तार सैफी, इरफान सैफी, पूर्व प्रधान जाकिर अंसारी, मोहब्बत अली आदि ने क्षेत्रवासियों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

मंदिरों में जलाभिषेक कर भोलेनाथ से की प्रार्थना
सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पूजा पाठ के साथ भोलेनाथ से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
इधर ईद पर दुआ को उठे हाथ तो उधर मंदिरों में जलाभिषेक कर भोलेनाथ से की प्रार्थना!

सावन का अंतिम सोमवार होने की वजह से हर तरफ श्रद्धा का माहौल दिखाई दिया। नगर के प्राचीन शिव मंदिर मढ़ी, हनुमान शिव मंदिर तहसील, शिवधाम पंचशील मंदिर से लेकर दीगर मंदिरों पर सुबह की जलाभिषेक की कतारें लग गई। हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने जहां जलाभिषेक किया, वहीं स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर जल एवं बेल पत्री चढ़ाई। इस बीच श्रद्धालुओं ने सुख शांति और खुशहाली की कामना की। इसमें पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, भाजपा विधायक सुशांतसिंह, भाजपा नेता राजपाल चौहान, भाजपा नगराध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता, मयंक सिंघल, अजय प्रताप सिंह, डा. वीर सिंह सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल, अनिल अग्रवाल, गौरव वर्मा, जगदीश सक्सेना ने मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।

 इसके साथ फैजुल्लागंज स्थित खोखराल स्थित मंदिर पर भी भरी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। ग्राम प्रधान राजीव चौहान के अनुसार सुबह से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं की कतार लगी थी। इसके साथ ही रामनगर खागूवाला, सुरजन नगर, लालपुर गोसाई, रतूपुरा, कुआखेड़ा खालसा, शरीफ नगर, भायपुर में भी मंदिरों पर शांतिपूर्वक जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर एसडीएम डा. अजय कुमार, सीओ विशाल यादव, तहसीलदार जमन सिंह, कोतवाल केपी सिंह समेत पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।