यहां शादी से पहले HIV टेस्ट हो सकता है अनिवार्य...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

यहां शादी से पहले HIV टेस्ट हो सकता है अनिवार्य...

गोवा में शादी से पहले HIV टेस्ट को अनिवार्य करने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने इस संबंध में कानून मंत्रालय को एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा है जिसके मुताबिक शादी के रजिस्ट्रेशन से पहले HIV टेस्ट अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य म


यहां शादी से पहले HIV टेस्ट हो सकता है अनिवार्य...
गोवा में शादी से पहले HIV टेस्ट को अनिवार्य करने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने इस संबंध में कानून मंत्रालय को एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा है जिसके मुताबिक शादी के रजिस्ट्रेशन से पहले HIV टेस्ट अनिवार्य होगा।

स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि मैने जनता के हित में इस तरह का कदम उठाने को कहा है। यदि जरूरत हुई तो सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिनियम में मानसून सत्र में संशोधन किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री राणे ने कहा कि गोवा छोटा राज्य है और उसको इस अच्छे कदम का नेतृत्व करना चाहिए। इस संबंध में सभी कानूनी पहलूओं पर भी विचार किया जाएगा। 2006 में भी राज्य सरकार ने HIV टेस्ट को शादी के रजिस्ट्रेशन से पहले अनिवार्य करने की दिशा में कदम बढ़ाया था।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने यह भी कहा कि शादी से पहले थेलेसेमिया का टेस्ट भी अनिवार्य होना चाहिए, क्योंकि इस बीमारी से पीड़ित माता-पिता से जन्मे बच्चों की जीवित रहने की संभावना काफी कम होती है। मैं इन दोनों टेस्ट को शादी से पहले अनिवार्य करने के पक्ष में हूं।

यह गोवा में संभव है क्योंकि गोवा काफी प्रगतिशील राज्य है। उन्होंने कहा कि वह राज्य की सभी प्रयोगशालाओं में इसको अनिवार्य करना चाहते है।