यह लोकसभा चुनाव हिंदुस्तान बनाम पाकिस्तान : BJP मंत्री

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

यह लोकसभा चुनाव हिंदुस्तान बनाम पाकिस्तान : BJP मंत्री

उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने विवादित बयान दिया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच है। एक ओर राष्ट्रभक्त हैं तो दूसरी ओर देशद्रोही, लेकिन जनता राष्ट्रभक्तों के सा


यह लोकसभा चुनाव हिंदुस्तान बनाम पाकिस्तान : BJP मंत्रीउत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने विवादित बयान दिया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच है। एक ओर राष्ट्रभक्त हैं तो दूसरी ओर देशद्रोही, लेकिन जनता राष्ट्रभक्तों के साथ है। वो रविवार को मैनपुरी के भोगांव में भाजपा के किसान व पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

सिंचाई मंत्री ने सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक-दूसरे के विरोधी नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। इस दौरान सिंचाई मंत्री भाजपा की योजनाओं का बखान करने नहीं भूले। मंच से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरने वाले पूर्व विधायक शिवराज सिंह चौहान ने पर्चा भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य के पक्ष में पर्चा वापस लेने की घोषणा की।