सरकार के 100 दिन में हुए ऐतिहासिक काम: PM मोदी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सरकार के 100 दिन में हुए ऐतिहासिक काम: PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई में कई मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इससे पहले उन्होंने गणपति की पूजा अर्चना की। मुंबई पहुंचने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एय


सरकार के 100 दिन में हुए ऐतिहासिक काम: PM मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई में कई मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इससे पहले उन्होंने गणपति की पूजा अर्चना की।

मुंबई पहुंचने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी की. पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब देश 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा हैतब हमें अपने शहरों को भी 21वीं सदी की दुनिया के मुताबिक बनाना ही होगा।

इसी सोच के साथ हमारी सरकार अगले पांच साल में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है. इस सरकार को 100 दिन हो रहे हैं और इन 100 दिनों में ही ऐसे-ऐसे कार्य हुए हैं, जो अभूतपूर्व हैं, ऐतिहासिक हैं।