सिंधिया के समर्थन में लगे होर्डिंग्स
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिंधिया समर्थक लगातार शीर्ष नेतृत्व पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाने का दबाव डाल रहे हैं। हालांकि अभी तक इसे लेकर सिंधिया की तरफ से कोई प्रति
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिंधिया समर्थक लगातार शीर्ष नेतृत्व पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाने का दबाव डाल रहे हैं।
हालांकि अभी तक इसे लेकर सिंधिया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसी बीच ग्वालियर में सिंधिया के होर्डिंग्स लगे हैं। जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उन्हें मध्यप्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने का अनुरोध किया गया है।
वहीं बताया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने किसी करीबी को इस पद की जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं। वर्तमान में कमलनाथ के पास प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार है। वह कई मुद्दों पर सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुके हैं।
शीर्ष नेतृत्व कोशिश कर रहा है कि सभी की सहमति से किसी एक का नाम फाइनल किया जाए लेकिन इन कोशिशों का कोई नतीजा नहीं दिखाई दे रहा है।

Madhya Pradesh: Hoardings, requesting Congress party's Interim President Sonia Gandhi to make Jyotiraditya Scindia MP Congress chief, seen in Gwalior. pic.twitter.com/uXyh7kJFmu— ANI (@ANI) September 2, 2019