पैसों के लालच में पति ने वायरल की अपनी पत्नी की अश्लील क्लिपिंग

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

पैसों के लालच में पति ने वायरल की अपनी पत्नी की अश्लील क्लिपिंग

काशीपुर। रुपयों के लालच में एक पति ने अपनी पत्नी की अश्लील क्लिपिंग वायरल कर दी। आरोप है कि पीड़िता का दुष्कर्म हुआ था और वह वीडियो तभी बनाई गई थी। एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर पूर्व में एक बैंक चेयरमैन के साथ बनाई गई उसकी अश्लील क्लिपिंग औ


पैसों के लालच में पति ने वायरल की अपनी पत्नी की अश्लील क्लिपिंग
काशीपुर। रुपयों के लालच में एक पति ने अपनी पत्नी की अश्लील क्लिपिंग वायरल कर दी। आरोप है कि पीड़िता का दुष्कर्म हुआ था और वह वीडियो तभी बनाई गई थी। एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर पूर्व में एक बैंक चेयरमैन के साथ बनाई गई उसकी अश्लील क्लिपिंग और व्हाट्सअप पर वायरल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसका पति बैंक चेयरमैन से दस लाख की रंगदारी वसूलने का दबाव बना रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार महिला ने बैंक के चेयरमैन पर रामनगर के एक रिजॉर्ट में उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी वीडियो क्लिपिंग बना ली। साथ ही उन्होंने मोबाइल पर दोनों के मध्य व्हाट्सअप पर हुई बातचीत के स्क्रीन शॉट भी प्राप्त कर लिए। इसके आधार पर बैंक चेयरमैन से मोटी रकम हड़प ली थी।
इसके बाद भी उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। इस मामले में बैंक चेयरमैन ने महिला समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि महिला को इसकी जानकारी नहीं थी। इस पर महिला और एक अन्य को जेल जाना पड़ा था।
-सांकेतिक तस्वीर