पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली 6 इंच लंबी प्लास्टिक की ग्रिप, 2 साल तक...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली 6 इंच लंबी प्लास्टिक की ग्रिप, 2 साल तक...

इंदौर। मंगलवार को डॉक्टरों ने एक महिला के गुप्तांग से मोटलसाइकिल के हैंडल की ग्रिप निकाली है। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर ये प्लास्टिक की ग्रिप पीड़िता के हैवान पति ने दो साल पहले उसके गुप्तांग में डाल दी थी। वह तभी से असहनीय पीड़ा का सामना कर रही


पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली 6 इंच लंबी प्लास्टिक की ग्रिप, 2 साल तक...
इंदौर। मंगलवार को डॉक्टरों ने एक महिला के गुप्तांग से मोटलसाइकिल के हैंडल की ग्रिप निकाली है। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर ये प्लास्टिक की ग्रिप पीड़िता के हैवान पति ने दो साल पहले उसके गुप्तांग में डाल दी थी। वह तभी से असहनीय पीड़ा का सामना कर रही थी। 36 साल की आदिवासी पीड़ित महिला ने रविवार को शिकायत में कहा है कि अपने पति की दरिंदगी के कारण वह असहनीय दर्द सह रही थी।

इस शिकायत के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक म्यूजिक बैंड के साथ काम करता है। चंदन नगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज राहुल शर्मा का कहना है, "धार जिले की रहने वाले ये महिला छह बच्चों की मां है और उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी।

दो साल पहले बच्चों को लेकर दोनों पति-पत्नी का झगड़ा हो गया। पति ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर गुस्से में उसके गुप्तांग में हैंडल की ग्रिप डाल दी। महिला ने शर्म और अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचते हुए ये बात सबसे छिपाई।

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार शर्मा ने आगे बताया कि कुछ महीने पहले महिला को असहनीय दर्द हुआ। जिसके बाद वह एक निजी अस्पताल गई, वहां उससे डॉक्टरों ने कहा कि एक लाख रुपये जमा करने के बाद उसका तुरंत ऑपरेशन किया जाएगा।

गरीब महिला पैसों के बारे में सुनते ही अस्पताल से चली गई। रविवार को वह बुरी हालत में चंदन नगर पुलिस स्टेशन पहुंची। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में सर्जरी विभाग के हेड डॉक्टर आरके माथुर का कहना है कि प्लास्टिक की ग्रिप ने महिला के गुप्तांग को काफी नुकसान पहुंचाया है। डॉक्टर ने बताया कि ग्रिप महिला की बच्चेदानी, पेशाब की थैली और छोटी आंत तक पहुंच गई थी।