किसानों के साथ हूं जिनकी फसलें ओलावृष्टि में बर्बाद हुई : प्रियंका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

किसानों के साथ हूं जिनकी फसलें ओलावृष्टि में बर्बाद हुई : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ खड़ी हैं जिनकी फसलें ओलावृष्टि और बेमौसमी बरसात के कारण नष्ट हो गई है। शनिवार की रात को ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण इस क्षेत्र में सैंकड़ों एकड़ में खड़ी सफल


किसानों के साथ हूं जिनकी फसलें ओलावृष्टि में बर्बाद हुई : प्रियंकाकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ खड़ी हैं जिनकी फसलें ओलावृष्टि और बेमौसमी बरसात के कारण नष्ट हो गई है।

शनिवार की रात को ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण इस क्षेत्र में सैंकड़ों एकड़ में खड़ी सफल बर्बाद हो गई थी। प्रियंका ने ट्वीट किया, ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने उत्तर प्रदेश में हजारों एकड़ में खड़ी किसानों की फसल बर्बाद कर दी। फसल कटाई का मौसम आने वाला है और उससे पहले ही प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों का भारी नुकसान हो गया। दुख की इस घड़ी में मैं आप लोगों के साथ हूं।