आर्टिकल 370 हटाने के फैसले का स्वागत करती हूं: नुसरत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

आर्टिकल 370 हटाने के फैसले का स्वागत करती हूं: नुसरत

नई दिल्ली। एक TV चैनल के प्रोग्राम में TMC सांसद नुसरत जहां ने 370 हटाने को लेकर बयान दिया। नुसरत जहां ने आर्टिकल 370 पर सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा- हम आर्टिकल 370 का स्वागत करते हैं। अगर कश्मीर के लोगों को भी इस फैसले में शामिल किय


आर्टिकल 370 हटाने के फैसले का स्वागत करती हूं: नुसरतनई दिल्ली। एक TV चैनल के प्रोग्राम में TMC सांसद नुसरत जहां ने 370 हटाने को लेकर बयान दिया। नुसरत जहां ने आर्टिकल 370 पर सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा- हम आर्टिकल 370 का स्वागत करते हैं। अगर कश्मीर के लोगों को भी इस फैसले में शामिल किया जाता तो बेहतर होता।

नुसरत जहां ने पॉलिटिक्स में आने की वजह बताते हुए कहा- राजनीति में होने से आप एक बड़े स्केल पर काम कर सकते हो। अपनी आवाज को उठा सकते हो। लोगों की आवाज को दुनिया के सामने ला सकते हो। युवाओं की कई परेशानियां हैं जिसका समाधान हम युवा नेताओं के पास है। हम उनके मुद्दों को अच्छे से समझ सकते हैं और उनका समाधान निकाल सकते हैं।

नुसरत जहां ने कहा, मुझे लगता है कि मेरी पार्टी नहीं मानती कि इंडिया डिवाइड हो गया है। हम मानते हैं कि इंडिया यूनाइटेड है। हम सरकार के विरोध में नहीं हैं। भारत इससे पहले इतना यूनाइटेड नहीं रहा। सभी भारत का सम्मान करते हैं। सभी इंडिया के कल्चर का सम्मान करते हैं। हम साथ हैं। सभी लोग राजनीति का हिस्सा है।’