BJP को फायदा पहुंचाने से पहले मरना पसंद करूंगी: प्रियंका गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP को फायदा पहुंचाने से पहले मरना पसंद करूंगी: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के लगातार रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही हैं। गुरुवार को उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने साफ कहा है कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। ज्यादातर सीटों पर हमारे उम्मीदवार मजबूती से लड़ रहे हैं। मैं भ


BJP को फायदा पहुंचाने से पहले मरना पसंद करूंगी: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के लगातार रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही हैं। गुरुवार को उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने साफ कहा है कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

ज्यादातर सीटों पर हमारे उम्मीदवार मजबूती से लड़ रहे हैं। मैं भाजपा को फायदा पहुंचाने से पहले मरना पसंद करूंगी। हमने ऐसे उम्मीदवार चुने हैं जो या तो दमखम से लड़ रहे हैं या भाजपा के वोट काट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने बच्चों को नारे लगाने से रोका जो मुझे लगता है कि पीएम के बारे में सही नहीं थे। भाजपा ने टेप को जारी किया और उस हिस्से को हटा दिया जहां मैं उन्हें रोकती हुई दिखाई दे रही हूं।