सत्ता में आए तो हर घर से एक को देंगे सरकारी नौकरी: शिवपाल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सत्ता में आए तो हर घर से एक को देंगे सरकारी नौकरी: शिवपाल

लखनऊ। इटावा के जसवंतनगर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 2022 में अगली सरकार प्रसपा की बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही ग


सत्ता में आए तो हर घर से एक को देंगे सरकारी नौकरी: शिवपाल
लखनऊ। इटावा के जसवंतनगर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 2022 में अगली सरकार प्रसपा की बनेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही गरीबों को बल्व व पंखे फ्री मिलेंगे। बुधवार को राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार में जब वह मंत्री थे तब नहर व सरकारी नलकूप का पानी किसानों के लिए फ्री किया था। इससे किसानों को काफी राहत मिली थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आए दिन बिजली चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। वसूली इतनी ज्यादा है कि गरीब घर बेचकर भी जुर्माना नहीं दे पाएगा।