अवैध संबंध ना खुल जाएं, मां ने ले ली बेटे की जान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अवैध संबंध ना खुल जाएं, मां ने ले ली बेटे की जान

राजकोट। पुलिस ने एक सात वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में अहम खुलासा किया है। घटना कच्छ जिले के नालिया कस्बे की है। यहां गुंजा यादव (26) नाम की महिला ने अपने ही सात साल के बेटे की जान ले ली। उसे डर था कि वह उसके अवैध संबंधों के बारे में उसके पति को


अवैध संबंध ना खुल जाएं, मां ने ले ली बेटे की जान
राजकोट। पुलिस ने एक सात वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में अहम खुलासा किया है। घटना कच्छ जिले के नालिया कस्बे की है। यहां गुंजा यादव (26) नाम की महिला ने अपने ही सात साल के बेटे की जान ले ली। उसे डर था कि वह उसके अवैध संबंधों के बारे में उसके पति को बता देगा। नालिया पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक एस.ए. गढ़वी ने कहा, 'गुंजा ने 9 अप्रैल को अपने बेटे की गला दबाकर हत्या की थी। उसे डर था कि वह धनंजय यादव से उसके अवैध संबंधों के बारे में अपने पिता धनेजर यादव को बता देगा।'