ओवैसी की पार्टी में रह चुके 'इमरान' ने अपनाया हिन्दू धर्म
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के जंहागीरपुर के पास कुंवारसी निवासी इमरान ने पंजाब के जालंधर स्थित पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय से वर्ष 2011 में बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद निजी कंपनी में इंजीनियर की नौकरी की। इमरान ने बताया कि उसने आल इंडिया मजलिस ए इत्
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के जंहागीरपुर के पास कुंवारसी निवासी इमरान ने पंजाब के जालंधर स्थित पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय से वर्ष 2011 में बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद निजी कंपनी में इंजीनियर की नौकरी की।
इमरान ने बताया कि उसने आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन संगठन का जिलाध्यक्ष का पद भी संभाला। दो साल तक संगठन में काम किया। पढ़ाई के दौरान हिंदू धर्म के काफी छात्र उसके साथ रहे। इस दौरान उनसे हिंदू धर्म को गहराई से समझने का अवसर मिला।
तभी उसने हिंदू धर्म कबूल करने का संकल्प ले लिया था। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार उसका कहना है कि मुस्लिम धर्म में कुछ कुरीतियां हैं, जिसे वह स्वीकार नहीं कर सकता। उसने बताया कि धर्मांतरण का शपथ पत्र बनवा लिया है, जिसमें अपना नाम इमरान खान नहीं, राम राघव रखा है। शपथ पत्र में दादरी की नई आबादी का पता लिखा है, जबकि उसने खुद को कुंवारसी में रहना बताया है। हालांकि उसका परिवार दादरी के पते पर ही रहता है।