प्राचीन भारत में गोमांस खाने वालों को ही 'अछूत' कहा जाता था: RSS नेता

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

प्राचीन भारत में गोमांस खाने वालों को ही 'अछूत' कहा जाता था: RSS नेता

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल ने सोमवार को विवादास्पद बयान दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संघ नेता ने कहा कि प्राचीन भारत में गोमांस खाने वालों को ही अछूत कहा जाता था। आधुनिक भारत में अंग्रेजों के आने


प्राचीन भारत में गोमांस खाने वालों को ही 'अछूत' कहा जाता था: RSS नेता
नई दिल्ली।  राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल ने सोमवार को विवादास्पद बयान दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संघ नेता ने कहा कि प्राचीन भारत में गोमांस खाने वालों को ही अछूत कहा जाता था। आधुनिक भारत में अंग्रेजों के आने के बाद दलित शब्द अस्तित्व में आया था। हमारे प्राचीन भारत में तो दलित शब्द नहीं था।

गोपाल 'भारत का राजनीतिक उत्तरायण' और ‘भारत का दलित विमर्श’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम में संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल भी मौजूद रहे।

गोपाल ने कहा कि संविधान सभा ने भी 'दलित' की जगह 'अनुसूचित जाति' शब्द का इस्तेमाल किया था। अंग्रेजों की साजिश के तहत ही दलित शब्द भारतीय समाज में धीरे-धीरे फैलता गया।