नई सरकार के पहले शतक में धार भी, रफ्तार भी और भविष्य की तस्वीर भी है: मोदी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

नई सरकार के पहले शतक में धार भी, रफ्तार भी और भविष्य की तस्वीर भी है: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस की महाजनादेश यात्रा के समापन अवसर पर एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति उदयन ने मेरे सिर पर एक छत्र रख


नई सरकार के पहले शतक में धार भी, रफ्तार भी और भविष्य की तस्वीर भी है: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस की महाजनादेश यात्रा के समापन अवसर पर एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति उदयन ने मेरे सिर पर एक छत्र रखा है। ये सम्मान भी है और छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति दायित्व का भी प्रतीक है। वह इसे अपने जीवन का बहुमूल्य पल मानते हैं।
अपनी नई सरकार के 100 दिन के कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में नई सरकार को बने 100 दिन पूरे हो चुके हैं और इस सरकार का पहला शतक आपके सामने है। इस शतक में धार भी है, रफ़्तार भी है और आने वाले 5 वर्षों की साफ़ सुथरी तस्वीर भी है। उन्होंने कहा कि पहले शतक में देश, समाज और दुनिया में नए भारत के नए दृष्टिकोण की झलक है। कठिन चुनौतियों से टक्कर की ललक भी है, विकास का जोश भी है और भारत की वैश्विक ताकत का सन्देश भी है।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में राजनीतिक अस्थिरता के कारण महाराष्ट्र जिस तेजी से आगे बढऩा चाहिए था, उस तेजी से आगे नहीं बढ़ा। मुंबई महानगरी की चकाचौंध में महाराष्ट्र के दूर दराज के क्षेत्र, वहां के गरीब, किसान राजनीतिक अस्थिरता के शिकार हो गए। मोदी ने कहा कि देवेंद्र फडणनवीस जी ने 5 वर्ष अखंड और अविरत साधना करके महाराष्ट्र की सेवा की और राज्य को नई दिशा दी। अब महाराष्ट्र की जिम्मेवारी है की फिर एक बार देवेंद्र जी के नेतृत्व में स्थिर राजनीति का फायदा उठाना चाहिए। पशु तो वोट नहीं देते, किया टीकाकरण
रैली में पीएम ने कहा कि राजनीतिक पंडित सरकार के हर काम को चुनाव से जोड़कर देखते हैं, जबकि हमारी सरकार ने देश के पशुधनों को बीमारी से बचाने के लिए उनका टीकाकरण करने का काम किया, जबकि वो तो वोट भी नहीं देते. इसलिए हमारी सरकार वोट के लिए नहीं देश के लिए काम करती है।
100 देशों में जा रही भारत में बनी बुलेट प्रूफ जैकेट
मोदी बोले कि हमने वादा किया था कि देश की सेना को सशक्त बनाने और अपने सैनिकों के सशक्तिकरण के लिए हर कदम उठाएंगे। हाल में दो महाशक्तिशाली हैलिकॉप्टर हमारी सैन्य शक्ति का हिस्सा बन चुके हैं, बहुत जल्द राफेल फाइटर जेट भी हमारी वायुसेना को सशक्त करेगा। दुनिया के 100 से ज्यादा देशों को आज भारत में बनी बुलेट प्रूफ जैकेट निर्यात की जा रही है। भाजपा सरकार का मतलब ही है देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता। हमारे लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है।