मंदी का हल निकालने के नाम पर सरकार केवल मीडिया मैनेजमेंट कर रही है: प्रियंका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मंदी का हल निकालने के नाम पर सरकार केवल मीडिया मैनेजमेंट कर रही है: प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कथित आर्थिक मंदी को लेकर रविवार को भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे का हल निकालने के नाम पर केवल मीडिया प्रबंधन कर रही है। उन्होंने केंद्र से नये निवेश को प्रोत्साहित करने जैसे सार्


मंदी का हल निकालने के नाम पर सरकार केवल मीडिया मैनेजमेंट कर रही है: प्रियंका
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कथित आर्थिक मंदी को लेकर रविवार को भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे का हल निकालने के नाम पर केवल मीडिया प्रबंधन कर रही है।

उन्होंने केंद्र से नये निवेश को प्रोत्साहित करने जैसे सार्थक कदम उठाने की अपील की। प्रियंका गांधी ने हिंदी में ट्वीट किया- मंदी का हल निकालने के नाम पर भाजपा सरकार केवल मीडिया मैनेजमेंट कर रही है। जरूरत है- सरकार पूरी तरह स्थिति स्पष्ट करे। रोजगार ना जाए, इसका हल लाएं। कंपनियों-निवेशकों को भरोसा दिलाए और नए निवेशकों और रोजगारों को प्रोत्साहित करे। सरकार को सार्थक कदम उठाने चाहिए।