एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती को जिंदा जलाया, मौत
हाथरस स्थित नगला अलगर्जी में शुक्रवार देर रात सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में पास के ही घर के आंगन में सो रही युवती को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। शनिवार सुबह अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हाथरस के न
हाथरस स्थित नगला अलगर्जी में शुक्रवार देर रात सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में पास के ही घर के आंगन में सो रही युवती को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। शनिवार सुबह अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हाथरस के नंगला अलगर्जी निवासी युवती के भाई पवन सैनी ने पड़ोसी उमेश शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसमें बताया कि उमेश पिछले कई महीनों से एकतरफा प्यार में उसकी बहन कीर्ति को परेशान कर रहा था। इस संबंध में कई बार उसके परिवार से शिकायत की, लेकिन हरकतें बंद नहीं हुईं। शुक्रवार रात कीर्ति आंगन में चारपाई पर सोई हुई थी।
रात लगभग 12 बजे उमेश दीवार फांदकर घर में घुस आया और मिट्टी का तेल डालकर कीर्ति को आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलसी कीर्ति को जिला अस्पताल ले गए। यहां से जवाब मिलने पर वे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज गए, जहां से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।
लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिजन कीर्ति को तत्काल दिल्ली नहीं ले जा सके। पुलिस के समझाने पर सुबह नौ बजे वे कीर्ति को लेकर रवाना हुए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।